लेटेस्ट न्यूज़

हरिओम वाल्मिकी के घर के अंदर का रुला देने वाला वीडियो आया, राहुल गांधी के सामने लोट गई मां, रोने लगी बहन!

राहुल गांधी ने फतेहपुर जाकर हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने UP प्रशासन पर परिवार को धमकाने और मिलने से रोकने का आरोप लगाया. देखें राहुल गांधी और हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात का वीडियो.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को फतेहपुर जिले में मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की. 2 अक्टूबर को हरिओम वाल्मीकि (40 वर्ष) को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था. हरिओम की हत्या के बाद से ही राजनीति तेज है. हरिओम के परिजनों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी परिवार को उनसे मिलने से रोकने की कोशिश कर रहे थे. इस बीच हरिओम वाल्मीकि के परिजनों का राहुल गांधी से बातचीत का वीडियो सामने आया है.