2027 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव कैसे चुनेंगे कैंडिडेट, सपा चीफ ने सारी स्ट्रैटिजी साफ-साफ बताई
अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की रणनीति का खुलासा किया है. सपा चीफ ने कहा कि इस बार बिना सर्वे के किसी भी प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलेगा. जानें, और क्या है सपा की चुनावी रणनीति.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, 2027 elections
समाजवादी पार्टी ने यूपी के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी हैं. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक अखिलेश यादव नए-नए सामाजिक समीकरणों पर काम कर रहे हैं. पिछले दिनों पश्चिमी यूपी में गुर्जर समाज के बीच पैठ बनाने की कोशिश से लेकर गाजीपुर में बीजेपी के ब्राह्मण कार्यकर्ता की मौत पर सक्रियता दिखा अखिलेश नए नैरेटिव गढ़ने की कोशिश में हैं. अब 2027 के लिए सपा के कैंडिडेट चुनाव की रणनीति को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ी बात कह दी है.