ओवैसी के यूपी चीफ शौकत अली ने बहराइच में आ राजा सुहेलदेव को लेकर दिया विवादित बयान, अखिलेश यादव पर भी ये बोला
UP News: एआईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बहराइच आकर महाराजा सुहेलदेव को लेकर विवादित बयान दिया. इस दौरान उन्होंने सपा चीफ अखिलेश यादव के पीडीए का भी मजाक उड़ाया.
ADVERTISEMENT

Bahraich News
UP News: सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उत्तर प्रदेश चीफ ने बहराइच में आकर महाराजा सुहेलदेव को लेकर विवादित बयान दिया. एआईएमआईएम के यूपी चीफ शौकत अली ने बहराइच में आकर महाराजा सुहेलदेव को लुटेरा बताया तो वहीं सालार मजूद गाजी को मुसलमान बताया.