UPTak Baithak Logo

स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से लड़ेंगे चुनाव? राहुल गांधी से जब पूछा गया सवाल तो मिला ये जवाब

स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को ऐसी करारी शिकस्त दी, जो देशभर में चर्चा का विषय बनी. ऐसे में अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से लोकसभा चुनाव की ताल ठोकेंगे?

ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

UP Politics: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सियासी संग्राम में अब बेहद ही कम समय रह गया है. कल यानी शनिवार को चुनाव आयोग इस सियासी महासंग्राम की तारीखों का ऐलान भी कर देगा. इस सियासी संग्राम में विजय हासिल करने के लिए राजनीतिक दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. सियासी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर रहे हैं. इन चुनावों में उत्तर प्रदेश का अमेठी एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल अमेठी कांग्रेस परिवार की पारंपरिक सीट रही है. मगर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया. दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा.