लेटेस्ट न्यूज़

2027 चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इमरान मसूद के बारे में कही ये बात

लखनऊ में 15 जुलाई को आयोजित 'पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में कांग्रेस ने इमरान मसूद के बयानों, सपा से गठबंधन और यूपी की राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इमरान मसूद पार्टी के मजबूत नेता हैं और समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से कायम है.

ADVERTISEMENT

SP Congress Alliance 2027 News
SP Congress Alliance 2027 News
social share
Google CTA

SP Congress Alliance 2027 News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार, 15 जुलाई को आयोजित 'पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में कांग्रेस ने प्रदेश की राजनीति, इंडिया गठबंधन, इमरान मसूद के हालिया बयानों, समाजवादी पार्टी से रिश्तों और योगी सरकार पर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शामिल हुए. दोनों नेताओं ने साफ कहा कि इमरान मसूद पार्टी के मजबूत नेता हैं और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है. साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से बना हुआ है.