लेटेस्ट न्यूज़

गुरुग्राम में 57 साल की मेड पर चढ़ाई थार, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि हुई तो शव पार्किंग में छोड़कर चली गई महिला

Thar Accident: गुरुग्राम की एक सोसाइटी में थार चला रही महिला ने पार्किंग में सो रही 57 वर्षीय मेड को कुचल दिया. परिजनों ने शव छिपाने की कोशिश का आरोप लगाया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Thar Accident: सांकेतिक तस्वीर
Thar Accident: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के हाईप्रोफाइल इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सेक्टर 67 स्थित अंसल अरसालिया सोसाइटी में एक लाल रंग की थार गाड़ी चला रही महिला ने पार्किंग क्षेत्र में सो रही 57 साल की बुजुर्ग मेड को बेरहमी से कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी महिला ने पुलिस को सूचना देने के बजाय पहले लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की. लेकिन जब बात नहीं बनी तो शव को वापस उसी पार्किंग में फेंककर खुद अपने फ्लैट में जाकर छिप गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.