कॉन्सटिट्यूशन क्लब के चुनाव में रूडी के हाथों संजीव बलियान की हुई हार में भी जीत तलाश लाए निशिकांत दुबे!
देश की सियासत में इस वक्त किसी विधानसभा या लोकसभा चुनाव की नहीं बल्कि राजधानी दिल्ली के मशहूर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के इलेक्शन की चर्चा है. इस इलेक्शन को चर्चा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता पश्चिमी यूपी के दिग्गज और पूर्व सांसद संजीव बलियान हैं.
ADVERTISEMENT

देश की सियासत में इस वक्त किसी विधानसभा या लोकसभा चुनाव की नहीं बल्कि राजधानी दिल्ली के मशहूर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के इलेक्शन की चर्चा है. इस इलेक्शन को चर्चा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता पश्चिमी यूपी के दिग्गज और पूर्व सांसद संजीव बलियान हैं. जाट नेता संजीव बलियान ने इस चुनाव में अपनी ही पार्टी के दिग्गज और कॉन्सटिट्यूशन क्लब की कमेटी में 25 वर्षों से काबिज पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी को चुनौती दी थी. झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे जैसे नेताओं ने खुलकर संजीव बलियान का समर्थन किया था. पर नतीजे संजीव बलियान के पक्ष में नहीं आए. राजीव प्रताप रूडी ने उन्हें करारी शिकस्त दे दी. संजीव बलियान ने तो अपनी हार स्वीकार कर ली, लेकिन निशिकांत दुबे शायद इसे नहीं पचा पाए. वो एक कदम आगे बढ़कर अपने समर्थित कैंडिडेट की इस हार में भी जीत तलाश लाए हैं.
