'ठेकेदार मा###%%' बोलने वाले राजभर के वीडियो में नया ट्विस्ट, बेटे अरुण ने किया अब ये दावा
उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक समाज कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस वायरल वीडियो में राजभर अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं. मगर अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Om Prakash Rajbhar (File Photo)
Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक समाज कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस वायरल वीडियो में राजभर अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं. मगर अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है. बता दें कि राजभर के बेटे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने दावा किया है कि उनके पिता का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो फर्जी है.