लेटेस्ट न्यूज़

MOTN Survey: यूपी में आज हुए चुनाव तो NDA और INDIA में किसे मिलेंगी कितनी सीट, कौन रहेगा आगे?

MOTN सर्वे के अनुसार, अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव होते हैं तो NDA और INDIA गठबंधन में किसे कितनी सीटें मिलेंगी? जानिए सर्वे के ताजा आंकड़े.

ADVERTISEMENT

Picture: CM Yogi, Akhilesh Yadav
Picture: CM Yogi, Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

MOTN Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सबके सामने हैं. इस बार उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बैनर तले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर किया है. बता दें कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर यूपी में सबसे ज्यादा 43 सीटें जीतीं और सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को पछाड़ दिया. इन नतीजों के बाद यूपी में भाजपा बैकफुट पर नजर आई. पिछले दिनों भाजपा के अंदर रार तब मची जब सरकार और संगठन के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इन सब के बीच लोगों के मन में फिर एक बार यह सवाल तैर रहा है कि अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो कौन आगे रहेगा. बता दें कि आपके इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (Mood of the Nation Poll) ने तलाश लिया है. खबर में आगे तफ्सील से जानिए सर्वे के आंकड़े क्या इशारा कर रहे हैं.