MOTN Survey: यूपी में आज हुए चुनाव तो NDA और INDIA में किसे मिलेंगी कितनी सीट, योगी-अखिलेश में कौन आगे?
इस बीच लोगों के मन में फिर एक बार यह सवाल तैर रहा है कि अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो कौन आगे रहेगा? बता दें कि आपके इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे और C वोटर्स के Mood of the Nation Poll ने तलाश लिया है. खबर में आगे तफ्सील से जानिए सर्वे के आंकड़े क्या इशारा कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सबको हैरान करके रख दिया था. चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा को कांग्रेस के नेतृत्व वाला 'इंडिया' गठबंधन 240 सीटों पर रोकने में कामयाब हो गया था. वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में भी 'इंडिया' गठबंधन ने भाजपा के अगुवाई वाले NDA गठबंधन को पछाड़ दिया था. सपा और कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) ने मिलकर यूपी में सबसे ज्यादा 43 सीटें जीतीं थीं. वहीं NDA गठबंधन 36 सीटें जीतने में कामयाब हो सका था. इन सब के बीच लोगों के मन में फिर एक बार यह सवाल तैर रहा है कि अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो कौन आगे रहेगा? बता दें कि आपके इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (Mood of the Nation Poll) ने तलाश लिया है. खबर में आगे तफ्सील से जानिए सर्वे के आंकड़े क्या इशारा कर रहे हैं.
