लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर पनपे विवाद में मायावती की एंट्री, दलित समाज से की अपील

Mayawati about Lalita Gautam: मेरठ की ललिता गौतम हत्याकांड पर बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने दलित समाज से कानून हाथ में न लेने की अपील की और विपक्ष पर पीड़ितों के नाम पर राजनीति करने व माहौल भड़काने का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Mayawati on Lalita Gautam Case
Mayawati on Lalita Gautam Case
social share
Google CTA

Mayawati about Lalita Gautam: मेरठ की दलित बेटी ललिता गौतम हत्याकांड का मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत के केंद्र में बना हुआ है. बीते 8 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान मेरठ के SSP अविनाश पांडे द्वारा एक प्रदर्शनकारी वकील रवि गौतम को मारे गए थप्पड़ के बाद इस मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया है. इस पूरे घटनाक्रम और कलेक्ट्रेट के बाहर हुए भारी बवाल के बीच अब बसपा सुप्रीमो मायावती की एंट्री हो गई है. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को उठाते हुए मायावती ने जहां एक तरफ पीड़ित परिवार और दलित समाज से कानून हाथ में न लेने की अपील की है. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नाम लिए बिना आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और अन्य विपक्षी दलों पर मगरमच्छ के आंसू बहाने और राजनीतिक रोटियां सेकने का गंभीर आरोप लगाया है.