लेटेस्ट न्यूज़

सपा से बसपा, कांग्रेस और फिर BJP तक... कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह? रायबरेली के इस नेता का सियासी सफर कर देगा हैरान

ADVERTISEMENT

UP News: रायबरेली के चर्चित नेता दिनेश प्रताप सिंह का राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी से शुरू होकर बसपा, कांग्रेस और बीजेपी तक पहुंचा. कई दलों में अपनी पहचान बनाने वाले दिनेश प्रताप सिंह इन दिनों सड़क के गड्ढों को लेकर दिए गए बयान से चर्चा में हैं.

social share
Google CTA

UP News: रायबरेली की राजनीति में दिनेश प्रताप सिंह एक ऐसे नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जिन्होंने कई राजनीतिक दलों में अपनी जगह बनाई है. वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनका राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी (सपा) से शुरू हुआ, जिसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस और फिर बीजेपी तक पहुंचे. रायबरेली और अमेठी जैसे कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों की राजनीति में उन्होंने कई महत्वपूर्ण दौर देखे हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है.