लेटेस्ट न्यूज़

चित्रकूट में CM योगी का मेगा ऐलान! 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 64 हजार एकड़ सरकारी जमीन पर भी कही बड़ी बात

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में करोड़ों रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने विकास, कानून व्यवस्था, रोजगार, निवेश और पर्यटन को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र किया.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चित्रकूट दौरे के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी. उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, खेल, पर्यटन और कौशल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले तक विकास पहुंचाना है और चित्रकूट को धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन की दृष्टि से देश के प्रमुख केंद्रों में विकसित किया जाएगा.