लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर में भाजपा नेत्री पूजा कसौधन ने चौकी में दारोगा के सामने युवक को जड़ा थप्पड़, धमकी भरे लहजे में कही ये बात

सुल्तानपुर में BJP जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन और उनके बेटे पर युवक से मारपीट, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगा है. पुलिस चौकी के अंदर हुई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.

ADVERTISEMENT

Sultanpur News
Sultanpur News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन और उनके बेटे रौनक कसौधन पर एक युवक के साथ मारपीट, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना के दौरान मौजूद चौकी प्रभारी के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.