मानसून की धमाकेदार एंट्री से डूबा दिल्ली-एनसीआर! जानिए किन जिलों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट
ADVERTISEMENT
Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की जोरदार एंट्री के बाद भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही, जबकि गाजियाबाद में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए.
Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है. लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. राजधानी दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला. सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई, कई जगह लंबा जाम लगा और लोगों को दफ्तर, स्कूल व अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
