UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद में बारिश का खौफनाक मंजर! लोनी की सड़क पर तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, VIDEO देख मचा हड़कंप

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में भारी बारिश के बीच सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला. नाले के तेज बहाव में शव बहकर सड़क तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

social share
Google CTA

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में भारी बारिश के बीच सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण नालों में पानी का तेज बहाव था, जिसके चलते शव बहकर सड़क तक आ गया. शव को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.