मेरठ SSP अविनाश पांडेय ने दलित समाज के प्रदर्शन में वकील रवि गौतम को मारे थे थप्पड़, अब उनके CUG नंबर पर आया धमकी वाला कॉल
मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड में थप्पड़ विवाद के बीच SSP अविनाश पांडे के CUG नंबर पर आई कथित धमकी भरी कॉल का ऑडियो वायरल हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Meerut SSP Avinash Pandey News
मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर जारी विवाद के बीच अब एक नया घटनाक्रम सामने आया है. प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने के बाद मेरठ के SSP अविनाश पांडे के CUG नंबर पर आई एक कथित फोन कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला खुद को अधिवक्ता नरेंद्र चौधरी बताते हुए SSP से अकेले मुलाकात कराने की बात कहता सुनाई देता है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
