Saharanpur Weather Update: सहारनपुर में लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव, नदियां उफान पर
Saharanpur Weather Update: लगातार हो रही बारिश ने सहारनपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. शहर से लेकर गांव तक जलभराव, उफनती नदियां और कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. हालात को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव, नदियां उफान पर
Saharanpur News: सहारनपुर लगातार कई दिनों से हो रही बारिश ने सहारनपुर का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. एक ओर तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, उफनती नदियां और कच्चे मकानों के गिरने जैसी घटनाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
