लेटेस्ट न्यूज़

चोरी की रकम से बनाया जा रहा था इन्वेस्टमेंट प्लान...अयोध्या राम मंदिर केस में ऐसे बढ़ाई जा रही थी पैसों की वैल्यू!

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले की जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी की रकम को शेयर बाजार, ब्याज पर पैसे देने और जमीन खरीदने में लगाया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी का मामला दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस और जांच एजेंसियों की तफ्तीश में अब यह बात सामने आई है कि चोरी की गई रकम को सिर्फ ऐश-ओ-आराम पर खर्च नहीं किया गया बल्कि इसे पूरी योजना से बढ़ाने की कोशिश भी की गई थी. आरोपियों ने इस पैसे को शेयर बाजार (स्टॉक मार्केट) में लगाने, लोगों को सूद पर देने और जमीन खरीदने में इस्तेमाल किया था. फिलहाल जांच एजेंसियां इस पूरे वित्तीय नेटवर्क की एक-एक कड़ी को बारीकी से जोड़ने में जुटी हुई हैं.