लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Weather Update: अमेठी में देर रात से झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपाई में जुटे किसान, कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा

Amethi Weather Update 10th July 2026: अमेठी में देर रात से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है.किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है. और अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ी है. वहीं लगातार वर्षा से कच्चे व जर्जर मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

अमेठी में देर रात से झमाझम बारिश: किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपाई में जुटे किसान, कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा
अमेठी में देर रात से झमाझम बारिश: किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपाई में जुटे किसान, कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा
social share
Google CTA

Amethi Weather Update 10th July 2026: जिले में देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. लगातार हो रही वर्षा से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब युद्धस्तर पर धान की रोपाई में जुट गए हैं.