लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Gold Silver Rate Today: सहालग का आखिरी हफ्ता,सोने-चांदी की 'अग्निपरीक्षा' में आम आदमी फेल, फीकी पड़ी सराफा बाजार की चमक

Raebareli Gold Silver Rate 10th July 2026: 15 जुलाई को सहालग का आखिरी मुहूर्त नजदीक है, लेकिन रायबरेली का सराफा बाजार इस बार सूना नजर आ रहा है. सोने-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों ने शादी वाले परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है. लोग भारी जेवर छोड़ हल्के गहनों तक सीमित हैं, जबकि कपड़ा बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से रौनक बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

सहालग का आखिरी हफ्ता,सोने-चांदी की 'अग्निपरीक्षा' में आम आदमी फेल, फीकी पड़ी सराफा बाजार की चमक
सहालग का आखिरी हफ्ता,सोने-चांदी की 'अग्निपरीक्षा' में आम आदमी फेल, फीकी पड़ी सराफा बाजार की चमक
social share
Google CTA

Raebareli Gold Silver Rate 10th July 2026: 15 जुलाई को सहालग (शादियों का मुहूर्त) का आखिरी दिन है. शादी वाले घरों में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन इस अंतिम दौर में भी रायबरेली का सराफा बाजार मंदी की मार झेल रहा है. सोने और चांदी की कीमतों में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी ने आम और मध्यम वर्गीय परिवारों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. वैवाहिक सीजन के इस आखिरी हफ्ते में जहां बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं होनी चाहिए थी, वहां सराफा दुकानें ग्राहकों का इंतजार कर रही हैं. महंगाई के इस दौर में शादियों की खरीदारी अब रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गई है.