लेटेस्ट न्यूज़

जबलपुर-अयोध्याधाम एक्सप्रेस को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन

पश्चिम मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर–अयोध्याधाम एक्सप्रेस स्पेशल को 14 जुलाई 2026 से डभौरा रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Train News: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. पश्चिम मध्य रेल की जबलपुर-अयोध्याधाम-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को अब एक और स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है.