लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki WeatherToday: घाघरा का बढ़ता जलस्तर पहुंचा बाढ़ सुरक्षा कार्य स्थल तक, कोरिन पुरवा में बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, 1.5 करोड़ की लागत से बने सुरक्षा कार्य की शुरू हुई परीक्षा

Barabanki Monsoon Alert: लगातार बढ़ रहे घाघरा नदी के जलस्तर ने बाराबंकी के कोरिन पुरवा में बाढ़ सुरक्षा कार्य की पहली परीक्षा शुरू कर दी है. 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बने कटानरोधी इंतजामों तक पानी पहुंच चुका है. ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ADVERTISEMENT

घाघरा का बढ़ता जलस्तर पहुंचा बाढ़ सुरक्षा कार्य स्थल तक, कोरिन पुरवा में बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, 1.5 करोड़ की लागत से बने सुरक्षा कार्य की शुरू हुई परीक्षा
घाघरा का बढ़ता जलस्तर पहुंचा बाढ़ सुरक्षा कार्य स्थल तक, कोरिन पुरवा में बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, 1.5 करोड़ की लागत से बने सुरक्षा कार्य की शुरू हुई परीक्षा
social share
Google CTA

Barabanki News: तहसील रामनगर क्षेत्र के तपेशिपाह के कोरिन पुरवा के पास घाघरा नदी के किनारे 1.5 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य अब हो रही बारिश के चलते बढ़ते जलस्तर के बीच अपनी पहली परीक्षा से गुजर रहा है. शुक्रवार को घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नदी का पानी उस स्थान तक पहुंच गया, जहां कटान रोकने के लिए जियो बैग, एसी बैग और परकोपाइन लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर प्रति घंटे लगभग एक सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.