UP में पंचायत चुनाव को लेकर सामने आया लेटेस्ट अपडेट, OBC आरक्षण की राह साफ... अब कब डाले जा सकते हैं वोट?
UP Panchayat Chunav: योगी सरकार ने पांच सदस्यीय समर्पित ओबीसी आयोग का गठन किया. रिटायर्ड जस्टिस राम औतार सिंह बने अध्यक्ष. जानें कब होंगे यूपी में पंचायत चुनाव.
ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav Update
UP Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने की दिशा में आ रही सबसे बड़ी कानूनी और तकनीकी बाधा अब पूरी तरह दूर हो गई है. योगी सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग का कोटा तय करने के लिए एक नए 'समर्पित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग' का गठन कर दिया है. प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है. सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में चुनावी सुगबुगाहट तेज हो गई है.