CM सुवेंदु के PA मर्डर केस में बलिया का राज सिंह निकला निर्दोष! इस गलत वजह से हो गई थी गिरफ्तारी
Suvendu Adhikari PA Murder Case: शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक. गलत पहचान के कारण गिरफ्तार रील बनाने वाला राज सिंह रिहा, असली आरोपी राजकुमार सिंह मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

Raj Singh
Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ मर्डर केस में पुलिस की एक बड़ी चूक सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने गलत पहचान के चलते एक दूसरे राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जिसका इस अपराध से कोई लेना-देना नहीं था. वह व्यक्ति सिर्फ फेसबुक पर रील बनाने का काम करता था. असली आरोपी की पहचान होने के बाद अब उस निर्दोष व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है.