लेटेस्ट न्यूज़

जयंत चौधरी, स्वामी मौर्य फिर पल्लवी पटेल...एक के बाद एक झटके में सपा की फंसी राज्यसभा की तीसरी सीट

पहले रालोद चीफ जयंत चौधरी के एनडीए का दामन थामने और अब सपा विधायक पल्लवी पटेल के हालिया ऐलान से SP की राज्यसभा की तीसरी सीट फंस गई है.

ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary, Akhilesh Yadav, Swami Maurya and Pallavi Patel
Jayant Chaudhary, Akhilesh Yadav, Swami Maurya and Pallavi Patel
social share
Google CTA

सियासत में कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है, क्योंकि यूपी सबसे ज्यादा संसदीय सीटों वाला राज्य है. जो दल यूपी को जीतने में कामयाब हो जाता है उसे केंद्र की सत्ता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 80 संसदीय सीटों वाले यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा बढ़ गया है. राज्यसभा चुनावों के बीच यूपी की मुख्य विपक्षी दल सपा को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं.