UPTak Baithak Logo

सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर SP के इस बड़े नेता ने दिया विस्फोटक बयान, अखिलेश को लेकर कही ये बात

आजमगढ़ से सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने शनिवार, 22 फरवरी को बदायूं में एक ऐसा बयान दिया, जिसने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा छेड़ दी.

ADVERTISEMENT

सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव. (फाइल फोटो)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन पर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. आजमगढ़ से सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने शनिवार, 22 फरवरी को बदायूं में एक ऐसा बयान दिया, जिसने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा छेड़ दी. धर्मेंद्र ने साफ शब्दों में कहा, "2027 का चुनाव केंद्र का नहीं, उत्तर प्रदेश का चुनाव है. इसका नेतृत्व सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव को करना है. कांग्रेस के लोग हमारे सहयोगी हैं. मुझे उम्मीद है कि जैसे शानदार गठबंधन हमारा लोकसभा चुनाव में चला, वैसे ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी चलेगा."