UPTak Baithak Logo

राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को BSP देगी समर्थन, मायावती ने किया ऐलान

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) आगामी राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के उम्मीदवार के बजाय बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) आगामी राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के उम्मीदवार के बजाय बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी. शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यह ऐलान किया है. हालांकि मायावती ने इस ऐलान के साथ स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह फैसला बीजेपी-एनडीए के समर्थन या विपक्ष के विरोध में नहीं किया गया है. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा है कि उन्होंने यह फैसला अपने दल और बहुजन आंदोलन को ध्यान में रखते हुए किया है.