बसपा चीफ मायावती ने आकाश आनंद की करवाई धाकड़ वापसी, इस बार भतीजे को दे दिया पहले से भी बड़ा पद
UP News: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला किया है. बसपा चीफ मायावती ने आज दिल्ली में हुई पार्टी बैठक में आकाश आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का चीफ नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला किया है. बसपा चीफ मायावती ने आज दिल्ली में हुई पार्टी बैठक में आकाश आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का चीफ नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आकाश के खिलाफ एक्शन लेने से पहले वह पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर थे. मगर अब मायावती ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी देते हुए इस बार चीफ नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया है.