लेटेस्ट न्यूज़

RSS-BJP पर हमला! ये कवायद सिर्फ मुस्लिम वोटों के लिए या पुराने फॉर्म में लौट रहीं मायावती?

Mayawati news: धनतेरस और दिवाली की तैयारियों में डूबे लोगों के लिए यूपी की राजनीति में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर काफी दिनों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mayawati news: धनतेरस और दिवाली की तैयारियों में डूबे लोगों के लिए यूपी की राजनीति में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर काफी दिनों से तमाम चर्चाएं हो रही थीं. शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती न सिर्फ अपने पुराने अंदाज में राजनीति के मैदान में एक्टिव दिखाई दीं, बल्कि ट्विटर पर बहनजी की कुछ नई तस्वीरें भी दिखाई पड़ीं. असल में मौका था लखनऊ में बसपा के एक सम्मेलन का. मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों का यह राज्य स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन प्रदेश के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के लिए बुलाया था. हालांकि इस सम्मेलन के बाद बीएसपी ने जो वक्तव्य जारी किया उसकी कुछ बातें गौर करने लायक थीं. मसलन मायावती का संघ-बीजेपी पर निशाना साधना और सपा-कांग्रेस पर वार न करना.