लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह यादव के सियासी किस्से! जब राजनीति के ‘गुरुओं’ पर ही दिखाया चरखा दांव का कमाल

Mulayam Singh Yadav Death news: सियासत शह और मात का खेल है और जब आज मुलायम सिंह यादव अपनी अंतिम यात्रा पर निकल गए हैं,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mulayam Singh Yadav Death news: सियासत शह और मात का खेल है और जब आज मुलायम सिंह यादव अपनी अंतिम यात्रा पर निकल गए हैं, तो उनकी चरखा दांव वाली राजनीति फिर चर्चा में आ गई है. आजादी के बाद जब भी भारत की लोकतांत्रिक राजनीति का जिक्र आएगा, तो मुलायम सिंह यादव का नाम पहली कतार के नेताओं में शुमार किया जाएगा. मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति की वह खूबसूरत तस्वीर हैं, जो समय-समय पर यह भरोसा दिलाती रहती है कि कोई आम सा शख्स यहां आकर छा सकता है, लोगों के दिलों पर लंबे समय तक राज कर सकता है. ऐसे ही आम से खास बनने वाली कहानी का नाम है मुलायम सिंह यादव. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक दांव-पेच इतने जटिल रहे कि उन्होंने न सिर्फ विरोधियों, बल्कि साथियों को भी कई बार चौंकाया.