लेटेस्ट न्यूज़

यादव वंश वृक्ष: देश की ताकतवर राजनीतिक फैमिली रहा मुलायम का कुनबा, फूट भी रही चर्चा में

Mulayam Singh Yadav death news: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. मुलामय अपने पीछे भरा-पूरा कुनबा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mulayam Singh Yadav death news: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. मुलामय अपने पीछे भरा-पूरा कुनबा छोड़ गए, जो सियासत में भी काफी सक्रिय है. भारत के कुछ ताकतवर सियासी परिवारों में यादव कुनबा भी शामिल रहा. हालांकि मुलायम सिंह यादव के जीवन में ही इस सियासी परिवार में तब फूट देखी गई जब उनके भाई शिवपाल सिंह ने अलग राह अपनाते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर लिया. 2017 में अखिलेश से शिवपाल की राह अलग हो गई, जबकि शुरुआत में मुलायम सिंह यादव ने दोनों को एक साथ रखने की तमाम कोशिश भी की. शुरुआती विवाद में एक वक्त ऐसा भी रहा, जब मुलायम अपने भाई शिवपाल के साथ खड़े नजर आए और अखिलेश तक को पार्टी से निकाल दिया. हालांकि बाद में उनका आशीर्वाद बेटे अखिलेश को मिला.