लेटेस्ट न्यूज़

वो हमारे खास हैं... अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने यूपी के मंत्री राजभर को लेकर दिया ये बयान, कुछ बड़ा होने वाला है?

UP Political News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसे सियासी हलचल तेज है. ये है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Karni Sena, shivpal singh yadav, shivpal yadav, Ramjilal Suman, Samajwadi Party, UP News, करणी सेना, शिवपाल सिंह यादव, रामजीलाल सुमन, राणा सांगा, यूपी न्यूज
शिवपाल यादव. (फाइल फोटो)
social share
google news

UP Political News: उत्तर प्रदेश की सियासत में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है. यहां न कोई सियासी दोस्त है और न दुश्मन. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. बता दें कि शिवपाल यादव ने राजभर को न केवल अपना 'बहुत खास दोस्त' बताया, बल्कि एक बड़ा सियासी तंज भी कस दिया.