जहां दिखेगा वहीं पिटेगा…डिंपल यादव पर बयान देने वाले मौलाना पीटे तो सपा के राजकुमार भाटी उसे गजब धमकाने लगे
UP News: मौलाना साजिद रशीदी को कल नोएडा के एक टीवी स्टूडियो में पीटा गया. अब इसको लेकर सपा नेता राजकुमार भाटी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने भी मौलाना को धमकाया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने जब से विवादित बयान दिया है, तभी से वह निशाने पर हैं. कल नोएडा के एक टीवी स्टूडियो में सपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट भी कर दी और उनपर थप्पड़ बरसा दिए. अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इससे पहले सपा कार्यकर्ता मौलाना के खिलाफ केस भी दर्ज करवा चुके हैं. मगर अब सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना को पीट भी दिया है.