लेटेस्ट न्यूज़

मुकुटमणि के 8 भाई! इटावा में जिन कथावाचक के साथ हुई बदसलूकी उनकी फैमिली स्टोरी चौंकाऊ है

Etawah News: इटावा के कथावाचक मुकुटमणि यादव और उनके सहायक संत यादव की अब देशभर में चर्चा है. दोनों के साथ दांदरपुर गांव में कथा कहने के दौरान जाति पूछकर मारपीट की गई. बाल काटे गए और आरोप है कि महिला का मूत्र तक छिड़के गए. आज आप दोनों की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

मणि मुकुट यादव केस, Etawah news today, कथावाचक पर FIR, Mani Mukut Yadav FIR, Etawah bhagwat katha controversy,  फर्जी आधार कार्ड मामला
तस्वीर: यूपी तक.
social share
Google CTA

Etawah News: इटावा में कथावाचक मुकुटमणि यादव और उनके सहायक संत यादव के साथ कथित तौर पर जाति पूछकर की गई मारपीट, बाल काटने और उन पर मूत्र छिड़कने का मामला इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस घटना ने तब और तूल पकड़ा जब समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों कथावाचकों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया. इस मामले में तब ट्विस्ट सामने आया जब गांव की कुछ महिलाओं ने इन कथावाचकों पर छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगा दिए. इन आरोपों के बीच मुकुट मणि यादव के 2 आधार कार्ड भी सामने आए, जिनकी जांच शुरू हो गई है.