लेटेस्ट न्यूज़

मैं हिंदू और जाटव हूं... अलीगढ़ में मंदिर के पास खड़े राजू ने इतना ही कहा कि पीटने लगे दबंग! पुलिस ने भी उसे ही लपेटा

अलीगढ़ स्थित खैर थाना क्षेत्र से दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मजदूर का नाम राजू ने. खबर में आगे जानिए मजदूर राजू को दबंगों ने क्यों मारा?

ADVERTISEMENT

Photo: Raju
Photo: Raju
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित खैर थाना क्षेत्र से दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि दबंगों ने मजदूर युवक राजू से पहले उसका धर्म पूछा और फिर जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की. इस घटना के दौरान दबंगों ने न केवल युवक के साथ हिंसा की, बल्कि मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया. पीड़ित राजू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टा उस पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की, जबकि असल दोषियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया. गुरुवार को राजू ने अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.