लेटेस्ट न्यूज़

अपना दल MLA विनय वर्मा ने चुनाव के समय मांगे 70 लाख? चार लोगों ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप 

MLA Vinay Verma News: अपने ही जिले की एसपी प्राची सिंह को हटाने की मुहीम चालाने वाले सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ विधानसभा सीट से अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा पर अब गंभीर आरोप लगे हैं.

ADVERTISEMENT

MLA Vinay Verma
MLA Vinay Verma
social share
google news

MLA Vinay Verma News: अपने ही जिले की एसपी प्राची सिंह को हटाने की मुहीम चालाने वाले सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ विधानसभा सीट से अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा पर अब गंभीर आरोप लगे हैं. बता दें कि ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही समाज के चार लोगों ने लगाए हैं. इन चारों लोगों ने प्रेस वार्ता कर दावा किया है कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के वक्त विनय वर्मा ने उनसे 70 लाख रुपये लिए थे, जिन्हें अब वह वापस नहीं कर रहे हैं.