लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर की रुची की गजेंद्र राम से हुई थी शादी फिर घरवाले बोले कि उसे जला गायब कर दी बॉडी, वो ग्वालियर में प्रेमी के साथ मिली!

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कथित दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. पुलिस ने मृत बताई गई विवाहिता रुचि को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जिंदा बरामद किया. रुचि अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर रही थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित दहेज हत्या की 'मृतका' बताई गई एक विवाहिता को पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जिंदा बरामद कर लिया है. यह विवाहिता अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर मजे से रह रही थी. उधर गाजीपुर में उसके पति और ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या और शव गायब करने का संगीन मुकदमा दर्ज था. पुलिस की गहन जांच में दहेज हत्या का पूरा मामला झूठा और मनगढ़ंत निकला.