लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह को पद्म विभूषण की घोषणा के बीच डिंपल यादव ने की ये बड़ी मांग

UP Political News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जब हर वर्ष की तरह इस बार भी पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ, तो एक नाम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जब हर वर्ष की तरह इस बार भी पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ, तो एक नाम ने सबको चौंका दिया. यह नाम उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और प्रख्यात समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का था. आपको बता दें कि मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है. इस ऐलान के बाद मैनपुरी से सपा सांसद और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सैफई में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने पहुंची मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सरकार से ‘नेताजी’ को भारत रत्न देने की मांग की.