लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 9 सीट पर उपचुनाव में कुछ ऐसी बन रही तस्वीर, सारी जीतने के लिए अखिलेश ने बनाई ये रणनीति

Uttar Pradesh by election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की खाली 9 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए सरगर्मी तेज हो गई है. रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में अचानक पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश का सियासी पारा और बढ़ा दिया है.

ADVERTISEMENT

UP by-election
UP by-election
social share
Google CTA

Uttar Pradesh by election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की खाली 9 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए सरगर्मी तेज हो गई है. रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में अचानक पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश का सियासी पारा और बढ़ा दिया है. चर्चा है कि नड्डा संग मुलाकात में यूपी के उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है. इस बीच अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली जीत के मोमेंटम को बनाए रखने के लिए तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति बना ली है और इस संबंध में सारे प्रत्याशियों से प्रचार की डिटेल मांगी गई है.