निशाना बनाकर मारी ईंट और लगते ही रविंद्र पासी की हो गई मौत! प्रयागराज में बीच सड़क खेला गया खूनी खेल
प्रयागराज के जीटी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रोडवेज संविदा कर्मचारी रविंद्र पासी कि किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान रविंद्र पासी की ईंट लगने से मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News
प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में दीपावली से पहले एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया. यहां जीटी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रोडवेज संविदा कर्मचारी रविंद्र पासी कि किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान रविंद्र पासी की ईंट लगने से मौत हो गई.इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है. घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जीटी रोड पर करीब 3 घंटे तक जाम लगा दिया जिसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और डीसीपी सिटी को पहुंचना पड़ा.

