मेरठ में मंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर छात्रों से रगड़वाई नाक और खड़ी देखती रही पुलिस! दबंगई की इंतहा देखिए
मेरठ में से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां कथित तौर पर मंत्री सोमेंद्र तोमर के करीबियों ने चार कॉलेज छात्रों से मारपीट की और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें सड़क पर नाक रगड़वाई.
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के कार्यालय के ठीक नीचे स्थित एक होटल में खाना खा रहे चार कॉलेज छात्रों के साथ कथित तौर पर मंत्री के करीबियों ने बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन दबंगों ने इसके बावजूद छात्रों को सड़क पर नाक रगड़वाई और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.

