लेटेस्ट न्यूज़

सीसामऊ उपचुनाव: सपा या भाजपा अपनी ताकत से इस सीट पर किसका खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर? कर दिया साफ

Sisamau assembly constituency by-poll: जिन 9 सीटों पर उपचुनाव है उनमें कानपुर की सीसामऊ की सीट काफी चर्चित है. इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट से इरफान सोलंकी की जीत हुई थी.

ADVERTISEMENT

चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद
social share
google news

Sisamau assembly constituency by-poll: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव का रण सज गया है. एक तरफ राजनीतिक दलों के बीच नए-नए नारे गढ़े जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक-एक सीट पर रणनीति को धार भी दी जा रही है. इन 9 सीटों में कानपुर की सीसामऊ की सीट काफी चर्चित है. इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट से इरफान सोलंकी की जीत हुई थी. इरफान को सजा मिलने के बाद यहां से उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद रविवार को कानपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीसामऊ सीट को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसका यहां की सियासी तस्वीर पर काफी असर पड़ सकता है.