लेटेस्ट न्यूज़

UP Ki Baat: गलतफहमी में न रहें नतमस्तक नहीं हूं... मुख्तार को याद कर भाई अफजाल ने ये किसे कर दिया चैलेंज?

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने 'UP Ki Baat' में किए बड़े दावे. मुख्तार अंसारी की मौत, कृष्णानंद राय हत्याकांड, और पूर्वांचल की सियासत पर खुलकर बोले. जानें उनका नतमस्तक नहीं हूं वाला बयान किसे है चुनौती.

ADVERTISEMENT

Afzal Ansari, Mukhtar Ansari
Afzal Ansari, Mukhtar Ansari
social share
google news

उत्तर प्रदेश और खासकर पूर्वांचल की सियासत में गाजीपुर के अंसारी परिवार का दशकों से दबदबा बना हुआ है. बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ये दबदबा क्या बन रह पाएगा? समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर ये साबित किया कि अंसारी परिवार का सियासी रसूख कायम है. यूपी Tak की स्पेशल पॉडकास्ट सीरीज UP Ki Baat में एग्जिक्यूटिव एडिटर कुमार अभिषेक ने अफजाल अंसारी से लंबी बातचीत की है. इस बातचीत में मुख्तार अंसारी को याद कर अफजाल अंसारी ने एक तरह से चुनौती देते हुए कहा है कि अगर कोई गलतफहमी में है, तो दूर कर ले क्योंकि वो किसी के सामने नतमस्तक नहीं हैं. अफजाल अंसारी ने पूरे अंसारी परिवार, मुख्तार अंसारी, बेटी नूरिया अंसारी, बृजेश सिंह, कृष्णानंद राय, सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्वांचल की सियासत के बारे में विस्तार से बात की है. अफज़ाल ने बताया कि जब मुख्तार अंसारी पर झूठे केस लगाए गए, तब खुद मुलायम सिंह यादव ने बात सुनकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था. कृष्णानंद राय हत्याकांड, गाजीपुर-मऊ के गैंगवार से लेकर औद्योगिक विकास और जेल में मुख्तार की मौत तक, अफज़ाल अंसारी ने अपने हिस्से का पूरा सच बताया है.