लेटेस्ट न्यूज़

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा के बाद आप ने कहा- UP में मोदी के खिलाफ बगावत

उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा मुफ्त बस यात्रा की घोषणा किये जाने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा मुफ्त बस यात्रा की घोषणा किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के विरूद्ध ‘बगावत’ हो रही है. आप ने कहा कि चीजें व सेवाएं मुफ्त देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘केजरीवाल मॉडल’ अपना रहे हैं.