लेटेस्ट न्यूज़

इटावा रेलवे स्टेशन के अनाउंसमेंट सेंटर से लगे ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे

Etawah News: इटावा रेलवे स्टेशन पर मध्य रात्रि में तब हंगामा कट गया, जब रेलवे इंक्वायरी अनाउंसमेंट सेंटर से ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Etawah News: इटावा रेलवे स्टेशन पर मध्य रात्रि में तब हंगामा कट गया, जब रेलवे इंक्वायरी अनाउंसमेंट सेंटर से ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे. इसके बाद वहां पर मौजूद यात्रियों ने अचंभित होकर विरोध किया, तो पता चला कि कुछ अराजक तत्वों ने अनाउंसमेंट सेंटर में जबरदस्ती घुसकर नारेबाजी की है. बता दें कि इस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग राजनीतिक तरीके से करना गैरकानूनी माना जाता है. गौरतलब है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है. इस उपचुनाव में सपा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है.