जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में राप्ती नदी में अचानक दो श्रद्धालु डूबने लगे. मौके पर तैनात आरक्षी संदीप यादव और चंदन सिंह ने समय गवाए बिना नदी में छलांग लगा दी. दोनों ने डूब रहे दो श्रद्धालुओं को बचा लिया. दोनों आरक्षी के इस साहसपूर्ण कार्य के लिए पुलिस मुख्यालय लखनऊ में सम्मानित किया गया. डीजीपी डीएस चौहान और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने दोनों आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. गौरतलब है कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भटगवा निवासी दो युवक जल भर रहे थे तभी वो डूबने लगे थे. इन्हें बहता देख वहां मौजूद लोग चिल्लाए. आवाज सुनकर दोनों आरक्षी आए और जान बचा ली.