लेटेस्ट न्यूज़

'Jai Shri Ram' लिखी कॉपी को प्रोफेसरों ने दिए गजब नंबर! UP की इस यूनिवर्सिटी से आया अजीब मामला

जौनपुर की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बड़ा मामला सामने आया है. यहां कॉपियों में भारी गड़बड़ी मिली है. जिन कॉपियों में छात्रों ने जय श्रीराम, अभिनेताओं के नाम या अजीब बातें लिखी, उन कॉपियों को अच्छे नंबर दिए गए. इस मामले के खुलासे से हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

Jaunpur
Jaunpur
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से एक बड़ा मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां फार्मेसी विभाग में परीक्षा की कॉपियों में बड़ी गड़बड़ी मिली है. दरअसल, कॉपी में सही आंसर की जगह 'जय श्रीराम' लिखा हुआ था और आगे प्लीज पास कर दीजिए लिखा था. इसी के साथ आंसर में काफी कुछ और भी लिखा था. इन कॉपियों की जांच करते हुए प्रोफेसरों ने इन्हें पास भी किया और अच्छे नंबर भी दिए. मगर अब इस पूरे मामले के खुलने के बाद बड़ी लापरवाही सामने आई है.