लेटेस्ट न्यूज़

Ghaziabad Lok Sabha Seat : पांच विधानसभाओं से मिलकर बनी है गाजियाबाद लोकसभा, इस बार त्रिकोणीय है मुकाबला

Ghaziabad Lok Sabha Chunav 2024 :  यूपी जिन आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है उसमें  गाजियाबाद लोकसभा सीट भी शामिल है. यह सीट VVIP सीट कहलाती है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Lok Sabha Seat
Ghaziabad Lok Sabha Seat
social share
Google CTA

Ghaziabad Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है. यूपी जिन आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है उसमें गाजियाबाद लोकसभा सीट भी शामिल है. यह सीट VVIP सीट कहलाती है. इस सीट पर पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद चुने गए थे. दो बार जनरल वीके सिंह भी यहां से चुनाव जीत चुके हैं. इस बार बीजेपी ने यहां से अतुल गर्ग को मैदान में उतारा है. अतुल गर्ग का मुकाबला कांग्रेस की डॉली शर्मा और बीएसपी के नंदकिशोर पुंडीर से है.