वाराणसी देव दीपावली: महादेव की नगरी को रोशनी का हार पहनाने वाले कुम्हार होंगे आत्मनिर्भर!
Varanasi Dev Deepawali: देव दीपावली के मौके पर एक बार फिर काशी के घाट जगमगाएंगे. महादेव की नगरी के घाट अर्धचन्द्राकार हैं. ऐसे में काशी…
ADVERTISEMENT

Varanasi Dev Deepawali: देव दीपावली के मौके पर एक बार फिर काशी के घाट जगमगाएंगे. महादेव की नगरी के घाट अर्धचन्द्राकार हैं. ऐसे में काशी के गले में पड़ी रोशनी की माला को तैयार करने वाले कुम्हार भी इसके इंतजार में रहते हैं. विकास और संस्कृति से तालमेल करने वाली काशी की कुम्हार टोली में भी देव दीपावली से उजाला होगा. लाखों दीये के ऑर्डर को पूरा करने का बड़ा काम लगभग हो चुका है. दीपावली के बाद इस बड़े आयोजन से आर्थिक सम्बल खास तौर पर महिलाओं को मिला है, क्योंकि पूरे परिवार दीये बनाने में जुटे थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं.